फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: पहली बारिश में गिरी मोहना मंडी की चहारदीवारी, ग्रामीणों ने लगाए भ्रष्टाचार के आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन

छांयसा। मोहना अनाज मंडी में हाल ही में बनाई गई चहारदीवारी पहली ही बारिश में भरभराकर गिर गई। राहत की बात यह रही कि घटना के समय दीवार के आसपास कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद ग्रामीणों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं।
ग्रामीण कृष्णा कौशिक ने बताया कि मंडी की चहारदीवारी का निर्माण करीब छह माह पहले ही कराया गया था। उनका आरोप है कि निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया, जिसके कारण पहली ही बरसात में दीवार ढह गई। उन्होंने कहा कि यदि उस समय वहां कोई व्यक्ति मौजूद होता तो बड़ा हादसा हो सकता था। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी ठेकेदार और संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं मार्केट कमेटी के एसडीओ देवेंद्र ने बताया कि जिस स्थान पर दीवार गिरी है, उसके दूसरी ओर काफी गहरा खेत है। बारिश के कारण मिट्टी खिसकने से दीवार गिर गई। उन्होंने कहा कि मामले का निरीक्षण कर लिया गया है और क्षतिग्रस्त चारदीवारी का निर्माण जल्द कराया जाएगा। घटना के बाद मंडी में निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। ग्रामीणों ने भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचने के लिए निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें