फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: मोहना अनाज मंडी का होगा कायाकल्प, किसानों को मिलेगी बेहतर सुविधाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
1.59 करोड़ रुपये से दो कवर्ड शेड, दो पार्किंग स्थल और जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त किया जाएगा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। पृथला विधानसभा क्षेत्र के किसानों के लिए राहत भरी खबर है। जिले की सबसे प्रमुख कृषि मंडियों में शामिल मोहना नई अनाज मंडी के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड ने 1.59 करोड़ रुपये की विकास परियोजना शुरू की है। इसके तहत मंडी में जर्जर हो चुके दो कवर्ड शेड, दो पार्किंग स्थलों और जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त किया जाएगा। परियोजना पूरी होने से गेहूं और सरसों सीजन के दौरान मंडी में आने वाले हजारों किसानों, आढ़तियों, मजदूरों और परिवहन व्यवसाय से जुड़े लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

मोहना नई अनाज मंडी फरीदाबाद जिले की सबसे बड़ी अनाज मंडियों में गिनी जाती है जहां पृथला, तिगांव, पलवल सीमा और आसपास के अनेक गांवों के किसान अपनी उपज लेकर पहुंचते हैं। गेहूं खरीद सीजन के दौरान यहां लाखों क्विंटल फसल की आवक होती है। पिछले वर्ष में भी मंडी में करीब 5.2 लाख क्विंटल गेहूं की खरीद दर्ज की गई थी, जिससे मंडी पर भारी दबाव देखने को मिला था।
विज्ञापन


हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड ने 1.59 करोड़ रुपये की लागत से मंडी के व्यापक सुधार का एस्टीमेट तैयार कर आगे की योजना पर काम शुरू कर दिया है। परियोजना के तहत दो बड़े कवर्ड शेड की विशेष मरम्मत होगी ताकि बारिश और तेज धूप के दौरान किसानों की उपज सुरक्षित रह सके। इसके अलावा दो पार्किंग क्षेत्रों का पुनर्विकास किया जाएगा जिससे खरीद सीजन में ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और ट्रकों की आवाजाही अधिक व्यवस्थित हो सकेगी।

जलभराव और कीचड़ से मिलेगी राहत

बरसात के दौरान मोहना मंडी में जलभराव और कीचड़ लंबे समय से किसानों और व्यापारियों की बड़ी समस्या रही है। परियोजना के अंतर्गत स्टॉर्म वाटर डिस्पोजल क्षेत्र, वाटर वर्क्स परिसर तथा कैंटीन के आसपास के कच्चे हिस्सों को पक्का किया जाएगा। इससे बारिश का पानी तेजी से निकलेगा और मंडी परिसर में आवागमन सुगम होगा। साफ-सफाई बेहतर होने से अनाज की गुणवत्ता बनाए रखने में भी मदद मिलेगी।

हजारों किसानों और कारोबारियों को होगा सीधा लाभ

कृषि विभाग और मंडी व्यवस्था से जुड़े स्थानीय जानकारों के अनुसार मोहना मंडी पर फरीदाबाद और आसपास के सैकड़ों गांव निर्भर हैं। खरीद सीजन के दौरान प्रतिदिन हजारों किसान, आढ़ती, मजदूर, ट्रांसपोर्टर और व्यापारी मंडी में पहुंचते हैं। नई परियोजना पूरी होने से अनुमानित रूप से 15 से 20 हजार से अधिक किसान परिवारों तथा मंडी से जुड़े हजारों श्रमिकों और व्यापारिक गतिविधियों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। वहीं बेहतर आधारभूत सुविधाओं से फसल की सुरक्षित हैंडलिंग और खरीद प्रक्रिया भी अधिक व्यवस्थित होगी।
विज्ञापन



पर्यावरण नियमों के पालन पर रहेगा विशेष जोर

विभाग के अनुसार कार्य के दौरान पर्यावरण मानकों का कड़ाई से पालन किया जाएगा। यदि निर्माण के दौरान पर्यावरण नियमों के उल्लंघन पर किसी वैधानिक संस्था या एनजीटी द्वारा जुर्माना लगाया जाता है तो उसकी जिम्मेदारी एजेंसी की रहेगी। वहीं भूमिगत पाइपलाइन और अन्य सेवाओं की सुरक्षा के लिए कॉल बिफोर यू डिग प्रणाली का उपयोग किया गया जाएगा।


मंडी में विकास कार्य जल्द शुरू करवा दिए जाएंगे। इससे किसानों को काफी लाभ मिलेगा। - अतुल यादव, कार्यकारी अभियंता] मार्केट बोर्ड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें