फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बाजारों में मोदक की धूम, पंडाल सजाने में जुटे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
दुकानों पर पारंपरिक मोदक के साथ-साथ चॉकलेट, केसर और ड्राई फ्रूट मोदक भी उपलबध
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। गणेश चतुर्थी के लिए शहर के बाजारों में रौनक बढ़ गई है। एनआईटी-1, सेक्टर-14, 15 और 16 हुडा मार्केट, बल्लभगढ़, जवाहर कॉलोनी और प्रेस कॉलोनी जैसे प्रमुख स्थानों पर गणपति का प्रिय भोग मोदक सबसे अधिक बिक रहा है। दुकानों पर पारंपरिक मोदक के साथ-साथ चॉकलेट, केसर, ड्राई फ्रूट और गिल्टेड जैसे फ्यूजन मोदक भी बड़ी संख्या में उपलब्ध है। स्थानीय खरीदारों का कहना है कि देसी स्वाद के साथ नए अंदाज में तैयार किए गए फ्यूजन मोदक उन्हें खासे पसंद आ रहे हैं।


सिर्फ बाजार ही नहीं, मोहल्लों और कॉलोनियों में भी गणेशोत्सव की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। आईटीआई रोड स्थित गांधी कॉलोनी में इस बार भी भव्य पंडाल बनाया जा रहा है। आयोजकों ने बताया कि आज से पंडाल सजाने का कार्य शुरू हो जाएगा और कल से सभी लोग मिलकर मोदक प्रसाद बनाने में जुटेंगे। उनका कहना है कि यहां पिछले 24 वर्षों से लगातार गणेशोत्सव मनाया जा रहा है और परंपरा के अनुसार मोदक प्रसाद बाजार से खरीदने के बजाय स्वयं बनाया जाता है। इससे प्रसाद में न केवल आत्मीयता जुड़ती है, बल्कि त्योहार का महत्व भी और गहरा हो जाता है।
विज्ञापन




इसी तरह जीवन नगर गौंच्छी, सेक्टर 16 ए, में भी पिछले दो वर्षों से गणेशोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यहां के लोग सामूहिक रूप से मोदक बनाते हैं और उन्हें भगवान गणपति को अर्पित करते हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि मिलजुलकर प्रसाद बनाने से पड़ोसियों के बीच भाईचारा और सहयोग की भावना बढ़ती है।
विज्ञापन



वर्जन-


हम पिछले 24 वर्षों से गणेशोत्सव के पंडाल में मोदक प्रसाद बनाते आ रहे हैं। इससे सामाजिक गतिविधियों के साथ पर्व का मजा और भी दुगना हो जाता है। - राजेंद्र पांचाल


पारंपरिक मोदक के साथ-साथ चॉकलेट, केसर, ड्राई फ्रूट और गिल्टेड जैसे फ्यूजन मोदक लोगों को बेहद पसंद आ रहे हैं। -संदीप, दुकानदार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें