फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: मोबाइल और बुलेट आगरा नहर के किनारे पड़ी हुई मिली

विज्ञापन
विज्ञापन
देर शाम तक लापता युवक की तलाश जारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। गांव जाल्हाका के रहने वाले युवक का मोबाइल और बुलेट बाइक चंदावली गांव के पास आगरा नहर के किनारे पर पड़ी हुई मिली। सूचना के बाद परिजन और पुलिस मौके पर पहुुंचे। युवक देर रात से लापता है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बीती रात करीब 9 बजे सुनील से परिजनों का फोन के माध्यम से संपर्क हो रहा था। उसके बाद सुनील के परिजनों का संपर्क अचानक सुनील से टूट गया। तभी से लगातार परिजन खोजने में लग गए। काफी खोजने के बाद जब सुनील का कोई पता नहीं चला तो आखिरकार परिजन पुलिस के पास पहुंचे। इसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए शिकायत पर मामला दर्ज कर युवक की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि रविवार की दोपहर 12 बजे उन्हें सूचना प्राप्त हुई थी कि जिस बुलेट को लेकर सुनील निकला था वह बुलेट चंदावली गांव के पास आगरा नहर के किनारे पर पड़ी हुई है। जिसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर देखा तो बुलेट आगरा नहर के किनारे पर पड़ी हुई और साथ ही उसके पास सुनील का मोबाइल भी मिला। इसके बाद तुरंत पुलिस ने एसडीआरएफ और गोताखोरों की टीम बुलाकर युवक की तलाश शुरू कर दी है। देर शाम तक युवक की तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें