फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: तिगांव पुल के पास मिली लापता युवक की स्कूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूटी में लगी मिली चाबी, नहर में कूदने की आशंका
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

बल्लभगढ़। तिगांव के पुराने पुल के पास मंगलवार को छह दिन से लापता युवक की स्कूटी मिली। स्कूटी में चाबी लगी हुई थी, ऐसे में परिजनों ने युवक के नहर में कूदने की आशंका जताई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक की तलाश शुरू कर दी।



लापता युवक की पहचान बल्लभगढ़ की श्याम कॉलोनी निवासी कृष्ण कुमार के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार कृष्ण कुमार छह अगस्त की शाम स्कूटी लेकर घर से निकला था। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। काफी तलाश करने के बाद भी उसका पता नहीं चला तो परिजनों ने पुलिस को शिकायत दी। मंगलवार को तिगांव के पुराने पुल के पास एक स्कूटी लावारिस हालत में खड़ी मिली। उसमें चाबी भी लगी हुई थी। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने स्कूटी की नंबर प्लेट के आधार पर उसके मालिक का पता लगाया और परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने स्कूटी की पहचान कृष्ण कुमार की स्कूटी के रूप में की।
विज्ञापन
विज्ञापन




कृष्ण कुमार के मामा चरण सिंह ने बताया कि कृष्ण छह अगस्त को घर से निकला था और उसके बाद से उसका कोई पता नहीं है। उन्होंने बताया कि कृष्ण कुमार काफी समय से बीमार चल रहा था। उसे डायबिटीज थी और वह कुछ हद तक दिव्यांग भी हो गया था। परिजनों ने प्रशासन से मांग की है कि नहर में एसडीआरएफ की टीम उतारकर जल्द से जल्द कृष्ण कुमार की तलाश कराई जाए। बल्लभगढ़ सिटी थाना प्रभारी उमेश कुमार ने बताया कि कृष्ण कुमार के लापता होने की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी थी। अब तिगांव पुल के पुराने पुल के पास उसकी स्कूटी मिलने के बाद नहर में कूदने की आशंका जताई गई है। पुलिस ने एसडीआरएफ को सूचना दी है और युवक की तलाश के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें