फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: खेतों में मिला लापता महिला का शव, दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
15 अप्रैल को बिजली का बिल जमा करने निकली थी महिला, दो दिन बाद नहर किनारे मिली लाश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। गांव मोहला के खेतों में शुक्रवार दोपहर को नहर किनारे एक 45 वर्षीय महिला का नग्न अवस्था में शव बरामद हुआ है। महिला पिछले दो दिनों से लापता थी। घटनास्थल के हालात देखकर परिजनों ने दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई है। सूचना मिलते ही सेक्टर-58 थाना पुलिस, क्राइम ब्रांच और फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स की टीम मौके पर पहुंची और सबूत जुटाए।

मूलरूप से बिहार की रहने वाली यह महिला अपने पति और तीन बच्चों के साथ यहां रहती थी। 15 अप्रैल को वह घर से बिजली का बिल जमा कराने के लिए निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। शुक्रवार को तलाश के दौरान परिजनों को मोहला गांव के जंगल में एक साड़ी पड़ी मिली। बेटे ने साड़ी देखकर अपनी मां की पहचान की। जब आसपास और ढूंढा गया, तो कुछ दूरी पर महिला का शव बिना कपड़ों के पड़ा मिला। पास ही उसका मंगलसूत्र भी जमीन पर गिरा हुआ था।
विज्ञापन


महिला का शव मिलने के बाद परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि जब वे गुमशुदगी की शिकायत लेकर थाने गए थे, तो पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने और तलाश शुरू करने में काफी ढिलाई बरती। अगर समय रहते कार्रवाई होती, तो शायद महिला की जान बच सकती थी। परिजनों का यह गुस्सा वायरल हो रहा है। हालांकि, पुलिस अधिकारियों ने इन आरोपों को नकारते हुए कहा है कि शिकायत मिलते ही जांच शुरू कर दी गई थी।
विज्ञापन


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर बीके नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असल वजह और दुष्कर्म की पुष्टि हो पाएगी। फिलहाल आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि यह पता चल सके कि महिला वहां तक कैसे पहुंची और उसके साथ कौन-कौन लोग थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें