फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: 300 से अधिक पुलिस कर्मियों को दिया गया सीसीटीएनएस प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। पुलिसिंग को आधुनिक तकनीक से जोड़ने और अनुसंधान कार्य में तेजी लाने के उद्देश्य से 16 अप्रैल को फरीदाबाद पुलिस द्वारा एक महत्वपूर्ण प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। लघु सचिवालय, सेक्टर-12 स्थित आयोजन स्थल पर आयोजित इस कार्यक्रम में 300 से अधिक पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सीसीटीएनएस (क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क एंड सिस्टम्स) मोबाइल एप्लिकेशन की बारीकियों के बारे में प्रशिक्षित किया गया।
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि राज्य अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एससीआरबी) से आये विशेष नोडल अधिकारियों ने इस प्रशिक्षण सत्र का नेतृत्व किया। प्रशिक्षण के दौरान अनुसंधान अधिकारियों को बताया गया कि कैसे वे अपने स्मार्टफोन का उपयोग करके अपराध और अपराधियों का डेटा रियल-टाइम बेसिस पर अपडेट कर सकते हैं। इस अवसर पर एसीपी ट्रैफिक-2 विकास कुमार मुख्य रूप से उपस्थित रहे और उन्होंने पुलिसकर्मियों को तकनीक को अपनाने के लाभ समझाए। प्रशिक्षण शिविर में फरीदाबाद पुलिस की विभिन्न इकाइयों ने सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें