ओल्ड थाना में ये एफआईआर 7 नवंबर 2025 को दर्ज हुई थी। महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वो लगभग 7 साल से अपने पति से अलग रह रही है। इसी दौरान साल 2022 में उनकी दोस्ती फरमान नामक युवक से हुई। शादी का झांसा देकर युवक ने शारीरिक संबंध बनाए और धर्म परिवर्तन कर हिंदू बनने की बात कही। बाद में आरोपी ने बात करना बंद कर दी और उसके दो साथियों ने कोरे कागज पर महिला से साइन कराकर मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई करते हुए आरोपी फरमान को गिरफ्तार कर जेल भेजा।
आरोपी के अधिवक्ता की ओर से जमानत याचिका दायर कर दलील दी गई कि गलत सलाह व गलतफहमी में महिला ने ये एफआईआर दर्ज करा दी। अब महिला को गलती का अहसास है और उसे जमानत से कोई आपत्ति नहीं है। महिला ने भी याचिका पर सुनवाई के दौरान कहा कि जमानत दिए जाने से मुझे कोई आपत्ति नहीं है। सभी पक्षों को सुनकर अदालत ने जमानत याचिका खारिज कर दी।