फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सवारी बनकर बैठे बदमाशों ने चालक से ऑटो व नकदी लूटी

विज्ञापन
एआई--फोटो--सवारी बनकर बैठे बदमाश ऑटो चालक से मारपीट कर ऑटो, मोबाइल व नकदी लूट ले गए
विज्ञापन
सेक्टर-12 में टाउन पार्क के पास दिया वारदात को अंजाम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। ओल्ड मेट्रो स्टेशन से सेक्टर-12 जाने के बहाने ऑटो में बैठे तीन-चार बदमाशों ने चालक के साथ मारपीट कर उसका ऑटो, मोबाइल और नकदी लूट ली। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से भाग गए।

हनुमान नगर, खेड़ी रोड निवासी ऑटो चालक कुलदीप ने पुलिस को बताया कि एक जुलाई की रात करीब 10:30 बजे वह ओल्ड मेट्रो स्टेशन पर सवारी का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान तीन-चार युवक सेक्टर-12 जाने के लिए उसके ऑटो में बैठे। 150 रुपये किराया तय होने के बाद वह उन्हें लेकर रवाना हो गया।
विज्ञापन


पीड़ित के अनुसार, रात करीब 10:45 बजे जैसे ही वह सेक्टर-12 स्थित टाउन पार्क के पास पहुंचा, पीछे बैठे एक युवक ने अचानक उसकी गर्दन पकड़ ली और ऑटो रोकने को कहा। इसके बाद सभी आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की, थप्पड़ और घूंसे मारे व उसे ऑटो से नीचे गिरा दिया। इसके बाद बदमाश उसका ऑटो लेकर भाग गए। ऑटो के डैशबोर्ड में रखा मोबाइल फोन और गल्ले में रखे 700-800 रुपये भी आरोपी अपने साथ ले गए।
विज्ञापन


घटना के बाद कुलदीप घर चला गया। अगले दिन थाना पहुंचकर पुलिस को पूरी घटना की शिकायत दी। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर 2 जुलाई को सेंट्रल थाना पुलिस ने बीएनएस की धारा 309(4) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें