फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: शरारती तत्वों ने विधायक के निवास का किया घेराव

विज्ञापन
विज्ञापन
5 लोग हिरासत में लिए गए
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
होडल। हरियाणा भूमि सुधार एवं विकास निगम के चेयरमैन व स्थानीय भाजपा विधायक जगदीश नायर के निवास को बाइक सवार शरारती तत्वों ने घेर लिया और गाली गलौज की। विधायक के बेटे राहुल नायर ने मामले की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन


निवास पर मौजूद हमलावरों में से पांच युवकों को काबू कर लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार, कुछ युवकों के पास अवैध हथियार भी थे। सूचना के बाद पुलिस ने विधायक आवास के आसपास डेरा डाल दिया और मकान व आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालना शुरू कर दिया है। भाजपा विधायक के कार्यालय पर मौजूद लोगों की सूझबूझ से बड़ा हादसा होने से टल गया। मामले की जानकारी देते हुए राहुल नायर ने बताया कि शनिवार की शाम वह अपनी गाड़ी में सवार होकर लौट रहे थे। उसी दौरान कई बाइकों पर सवार लाठी, डंडों और हथियार से लैस युवकों ने उनके आवास को आसपास से घेर लिया। उन्होंने बताया कि घटना के समय विधायक जगदीश नायर मौजूद नहीं थे। वह जैसे ही गाड़ी से उतरकर अपने कार्यालय पर पहुंचे तो युवकों ने गाली गलौज करनी शुरू कर दी। खबर लिखे जाने तक शरारती तत्वों की पहचान का खुलासा नहीं हो सका था। सुरक्षा की दृष्टि के तौर पर विधायक के आवास और कार्यालय के आसपास पुलिस ने डेरा डाल दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें