महिला के साथ सहमति संबंध में रहे रहे युवक ने दिया वारदात को अंजाम
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। बल्लभगढ़ पुलिस ने एक विवाहित महिला के साथ सहमति संबंध में रह रहे युवक को दुष्कर्म और छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी पिछले दो साल से महिला और उसकी 14 वर्षीय नाबालिग बेटी के साथ किराये के मकान में रह रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के बाद उसे अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
पुलिस जांच के अनुसार, महिला और जितेंद्र के बीच प्रेम प्रसंग के चलते महिला का पति उसे छोड़ चुका था, जिसके बाद वह जितेंद्र के साथ रहने लगी थी। इस दौरान आरोपी महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। मामले का खुलासा तब हुआ जब 20 मार्च को नाबालिग बेटी ने अपनी मां को बताया कि जितेंद्र ने उसके साथ छेड़छाड़ की है। जब महिला ने इस बारे में जब उससे पूछा तो वह घर छोड़कर फरार हो गया और अपना मोबाइल भी बंद कर लिया। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया ।