फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: नाबालिग ने घर से 100 रुपये निकाले, मां ने कहा पापा को बताएगी तो लगा लिया फंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव छांयसा में हुई घटना, मजदूरी करके परिवार पालते हैं पिता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बल्लभगढ़। गांव छांयसा में रहने वाले 11 वर्षीय नाबालिग ने घर से 100 रुपये निकाल लिए। मां को इस बात का पता चला तो उसने बच्चे से सिर्फ इतना कहा कि जब तुम्हारे पापा आएंगे तो वह बताएगी कि वह बिना बताए पैसे निकाल लेता है। मां की बात सुनकर बच्चा घबरा गया और घर की छत पर जाकर कपड़े सुखाने वाली रस्सी पर चुन्नी से फंदा लगा लिया। काफी देर तक बच्चे के नहीं लौटने पर मां ने उसे घर में ढूंढना शुरू किया। बच्चे के नहीं मिलने पर मां उसको ढूंढते हुए छत पर पहुंच गई। वहां का दृश्य देखकर मां घबरा गई और तुरंत शोर मचाकर आसपास के लोगों को बुलाया। आसपास के लोग तुरंत बच्चे को अस्पताल लेकर गए। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद बच्चे को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि बच्चा करीब 15 से 20 मिनट तक फंदे पर लटका रहा, जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई। घटना से पहले बच्चा दोस्तों के साथ खेलकर आया था।
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता यशपाल का कहना है कि बच्चे को अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल कॉलेज लेकर गए। वहीं से उनको सूचना प्राप्त हुई थी कि एक 11 वर्षीय बच्चे ने फंदा लगा लिया है। बच्चा चार भाई बहनों में सबसे छोटा था। मृतक के पिता सुदेश मेहनत मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें