फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Independence Day: मंत्री विपुल गोयल बोले- शहीदों के बलिदान से मिली आजादी, आदर्शों को आगे बढ़ाना जिम्मेदारी

Sat, 15 Aug 2026 02:23 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेवटर्क, फरीदाबाद
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस समारोह में कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

फरीदाबाद जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह शनिवार को देशभक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने ध्वजारोहण कर परेड का निरीक्षण किया और मार्चपास्ट की सलामी ली। इससे पहले उन्होंने शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर वीर शहीदों को नमन किया।

विज्ञापन


विपुल गोयल ने कहा कि देश की आजादी असंख्य वीरों के बलिदान का परिणाम है। शहीदों के आदर्शों को आगे बढ़ाना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने शहीद परिवारों को सम्मान देने की सरकार की प्रतिबद्धता का जिक्र किया। मंत्री ने कहा कि पिछले करीब 12 वर्षों में 425 शहीदों के आश्रितों को अनुकंपा के आधार पर सरकारी नौकरी दी गई है।

उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य 2047 तक विकसित भारत और विकसित हरियाणा का निर्माण करना है। कृषि, उद्योग और सेवा क्षेत्र के संतुलित विकास से प्रदेश की अर्थव्यवस्था मजबूत हो रही है। उन्होंने युवाओं को देश की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए नशे के खिलाफ जनभागीदारी से अभियान चलाने की अपील की।
विज्ञापन


मंत्री ने मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना के तहत बेटियों के विवाह में 71 हजार रुपये और लाडो लक्ष्मी योजना के तहत महिलाओं को 2,100 रुपये मासिक देने का प्रावधान भी बताया। उन्होंने जींद-सोनीपत के बीच हाइड्रोजन ट्रेन को हरियाणा की तकनीकी क्षमता का प्रतीक बताया।
विज्ञापन


समारोह में विभिन्न सांस्कृतिक व खेल कार्यक्रमों में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को स्पोर्ट्स शूज देने की घोषणा की गई। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें