फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: मंत्री राजेश नागर बिहार चुनाव में घर-घर जाकर कर रहे प्रचार

विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार को मधुबनी जिले के बिस्फी विधानसभा क्षेत्र में मांगे वोट
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर जनसंपर्क अभियान तेज हो गया है। इसी कड़ी में हरियाणा सरकार में मंत्री राजेश नागर ने सोमवार को मधुबनी जिले के बिस्फी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी ब्रजभूषण सिंह के समर्थन में डोर-टू-डोर प्रचार किया।


सोमवार को मंत्री राजेश नागर कार्यकर्ताओं के साथ ककरोल गांव में डोर टू डोर चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे और जनता से वोट मांगे। उन्होंने बताया कि मैंने बिस्फी विधानसभा के घर-घर जाकर लोगों से बात की है और उनके चेहरे आश्वस्त कर रहे हैं कि वह बिहार में भाजपा नीत गठबंधन की सरकार बनाने जा रहे हैं। जनता का स्पष्ट रूप से कहना है कि वह बिहार को विकसित राज्य के रूप में देखना चाहते हैं । बिहार ने एनडीए का सुशासन देखा है और उसे ही आगे जारी रखना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्री राजेश नागर ने कहा कि यहां कार्यकर्ताओं का जोश, समर्पण और राष्ट्रहित का संकल्प स्पष्ट दिखाई दे रहा है जो जनता के स्नेह और संगठन की शक्ति के साथ मिलकर बिहार में एनडीए की प्रचंड एवं ऐतिहासिक विजय का मार्ग प्रशस्त कर कर रहा है। नागर ने बताया कि यह सिर्फ चुनाव नहीं विकास और सुशासन को चुनने का महायज्ञ है। हमें दिखाई दे रहा है कि बिहार का हर मतदाता इस यज्ञ में आशीर्वाद बनकर एनडीए के साथ खड़ा है। जनता का विश्वास, कार्यकर्ताओं का परिश्रम और बिस्फी विधानसभा क्षेत्र की अनुगूंज विजय की लहर बनकर पूरे बिहार में फैल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें