फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: मंत्री ने विशेष बच्चों के साथ मनाया रक्षाबंधन

विज्ञापन
सेक्टर-16 में रक्षाबंधन के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में बच्चों से राखी बंधवाने के बाद बच्चों क
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


फरीदाबाद। रक्षाबंधन के अवसर पर कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने शुक्रवार को विशेष बच्चों और शहर की बेटियों के साथ रक्षाबंधन मनाया। उन्होंने गीता मंदिर में विशेष बच्चों के साथ रक्षा सूत्र बांधकर पर्व की खुशियां साझा कीं। इसके बाद कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शहर की बेटियों से रक्षा सूत्र बंधवाकर उन्हें शुभकामनाएं दीं।

विशेष बच्चों के साथ रक्षाबंधन मनाते हुए मंत्री ने कहा कि बच्चों की मुस्कान में ही इस पर्व की सबसे बड़ी खुशी है। रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के रिश्ते का पर्व नहीं है, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग के प्रति प्रेम, करुणा और अपनत्व का संदेश भी देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटियों के साथ कार्यक्रम में विपुल गोयल ने कहा कि बेटियां देश के उज्ज्वल भविष्य की धरोहर हैं। उन्हें शिक्षा, सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता के पर्याप्त अवसर उपलब्ध कराना जरूरी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें