फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: ट्रक में पीछे से टकराया दूध का टैंकर, चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
आगे चल रहे ट्रक चालक के अचानक ब्रेक लगाने से हुआ हादसा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। फरीदाबाद-पलवल केएमपी एक्सप्रेसवे पर खोरी जमालपुर में हादसे में दूध के टैंकर के चालक की मौत हो गई। हादसे में परिचालक घायल हो गया। धौज थाना पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन


तिरखा कॉलोनी निवासी सरोज कुमार दूध टैंकर का चालक था। हादसे में घायल सेक्टर-दो बल्लभगढ़ निवासी हरीश ने धौज थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शुक्रवार तड़के वह सरोज के साथ राजस्थान के भिवाड़ी से दूध लेकर फरीदाबाद आ रहे थे। टैंकर सरोज चला रहा था। वह उसके पास बैठे थे। उन्होंने बताया कि उनके आगे एक ट्रक चल रहा था। खोरी जमालपुर के पास आगे चल रहे ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए, इससे दूध का टैंकर ट्रक से जा टकराया। भीषण टक्कर में दोनों चालक-परिचालक फंस गए। इस दौरान ट्रक चालक अपना ट्रक लेकर भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक और परिचालक को टैंकर से बाहर निकालकर नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने सरोज कुमार को मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामला दर्ज कर फरार ट्रक चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें