फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: दिलजीत के कॉन्सर्ट के लिए रात 12 बजे तक चलेगी मेट्रो, फरीदाबाद के दर्शकों को राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
आज जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में है कार्यक्रम, अतिरिक्त ट्रेनें भी चलाई जा सकेंगी
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट में शामिल होने के लिए दिल्ली जाने वाले फरीदाबाद के लोगों को वापसी में भी मेट्रो की सुविधा मिलेगी। 30 अक्तूबर को दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में होने वाले कार्यक्रम के मद्देनजर दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने मेट्रो सेवाएं आधी रात 12 बजे तक चलाने का फैसला किया है। इससे कार्यक्रम के बाद फरीदाबाद लौटने वाले दर्शकों को सहूलियत होगी।

डीएमआरसी के अनुसार, कॉन्सर्ट में 70 हजार दर्शकों के पहुंचने की संभावना है। इसे देखते हुए एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन और गुरुग्राम की रैपिड मेट्रो को छोड़कर दिल्ली मेट्रो की सभी लाइनों पर परिचालन का समय बढ़ाया जाएगा। यात्रियों की भीड़ को संभालने के लिए अतिरिक्त फेरे भी लगाए जाएंगे। जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त ट्रेनें भी चलाई जा सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




वायलेट लाइन से पहुंचेंगे दर्शक

जेएलएन स्टेडियम मेट्रो स्टेशन वायलेट लाइन पर है। यह लाइन फरीदाबाद के राजा नाहर सिंह स्टेशन से दिल्ली के कश्मीरी गेट तक जाती है। ऐसे में फरीदाबाद से कॉन्सर्ट में जाने वाले दर्शक मेट्रो से कार्यक्रम स्थल तक पहुंच सकेंगे। डीएमआरसी ने जेएलएन स्टेडियम स्टेशन पर अतिरिक्त कर्मचारियों और सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की व्यवस्था भी की है। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सुरक्षा जांच के इंतजाम बढ़ाए जाएंगे। डीएमआरसी के प्रधान कार्यकारी निदेशक अनुज दयाल ने बताया कि कॉन्सर्ट में आने वाले दर्शकों की सुविधा के लिए मेट्रो सेवाओं का समय बढ़ाने के साथ अतिरिक्त फेरे चलाने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें