फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: मेट्रो विस्तार से पृथला औद्योगिक क्षेत्र को मिलेगा बड़ा लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
मेट्रो विस्तार से पृथला औद्योगिक क्षेत्र को मिलेगा बड़ा लाभ
विज्ञापन

– सुगम परिवहन सुविधा से बढ़ेगा निवेश, युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के नए अवसर
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। बल्लभगढ़ से पलवल तक मेट्रो विस्तार परियोजना को केंद्र की मंजूरी मिलने के बाद अब पृथला औद्योगिक क्षेत्र में नई संभावनाओं के द्वार खुल गए हैं। खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि मेट्रो विस्तार से न केवल यात्रियों को सुविधा मिलेगी, बल्कि यह क्षेत्र के औद्योगिक विकास में भी नई ऊर्जा भरेगा। उन्होंने बताया कि मेट्रो लाइन के शुरू होने से पृथला औद्योगिक क्षेत्र की इकाइयों तक पहुंच सुगम हो जाएगी, जिससे औद्योगिक उत्पादन, परिवहन और श्रमिक आवागमन में तेजी आएगी। इससे नए उद्योगों की स्थापना को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।
विज्ञापन


गौरव गौतम ने कहा कि दिल्ली-फरीदाबाद-पलवल कॉरिडोर पर मेट्रो कनेक्टिविटी से क्षेत्र में निवेशकों का विश्वास मजबूत होगा। दिल्ली-एनसीआर की निकटता और मेट्रो जैसी आधुनिक सुविधा से पृथला आने वाले वर्षों में राज्य का प्रमुख औद्योगिक केंद्र बन सकता है। लगभग 4,320 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली यह परियोजना तीन वर्षों में पूरी होने की उम्मीद है। इसके पूर्ण होने के बाद पलवल जिले का औद्योगिक और आर्थिक परिदृश्य पूरी तरह बदलने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें