बल्लभगढ़। गांव फतेहपुर बिल्लौच में नेत्र, स्वास्थ्य, एचआईवी, टीबी जांच और रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर रोटरी क्लब ईस्ट, बीके अस्पताल, जनहित सेवा संस्था फरीदाबाद, भाटिया सेवक समाज के सौजन्य से आयोजित किया गया। जनहित सेवा संस्था के प्रधान संत सिंह हुड्डा, महासचिव सुभाष गहलोत, डॉ सौरभ रावत ने बताया कि शिविर में 50 रक्त वीरों ने रक्तदान किया। 40 व्यक्तियों की एचआईवी, 25 मरीजों के एक्स-रे, 40 व्यक्तियों की टीबी, 24 महिलाओं की स्तन कैंसर के लिए मैमोग्राफी और 300 व्यक्तियों की आंखों की जांच की गई। इनमें से 45 मोतियाबिंद के मरीज चुने गए, जिनका निशुल्क ऑपरेशन किया जाएगा। 35 व्यक्तियों की चर्म रोग मरीजों की जांच की गई। 200 लोगों की सामान्य जांच कर दवाइयां दी गईं। बीपी शुगर की भी जांच की गई। संवाद