फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द मिलेगी मेट्रो की सुविधा, राह होगी आसान : कृष्णपाल गुर्जर

विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय सहकारिता राज्यमंत्री ने हथीन में 12 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का किया उद्घाटन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

हथीन। केंद्रीय सहकारिता राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने रविवार को नगर पालिका अधीन लगभग 12 करोड़ 21 लाख रुपये की लागत से विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि इन विकास कार्याें से क्षेत्र के लोगों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
यह विकास कार्य जनभागीदारी और पारदर्शिता की मिसाल हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में देश और हरियाणा प्रदेश अभूतपूर्व विकास के मार्ग पर अग्रसर है। केंद्र और राज्य सरकार की हर नीति का लक्ष्य आमजन का उत्थान है और अंत्योदय व जनसेवा ही सरकार के विकास का मूल मंत्र है। केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल योजनाएं बनाना नहीं, बल्कि उन्हें धरातल पर उतारना है। सहकारिता विभाग ग्रामीण और कृषि क्षेत्रों में नई ऊर्जा का संचार कर रहा है, जिससे किसान, मजदूर और आम नागरिक आत्मनिर्भर बन रहे हैं। जनकल्याण के कार्य ही सरकार की पहचान हैं।
विज्ञापन


कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने 11 वर्षों में नई-नई योजनाएं लाकर और अपने संकल्पों को पूरा कर प्रदेश की जनता को खुशहाल करने का काम किया। सरकार का ध्येय अंत्योदय का उत्थान करना है। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द बल्लभगढ़ से पलवल तक भी मेट्रो रेल का काम शुरू होने वाला है, जिससे पलवल के लोगों को सफर में सुविधा मिलेगी। इससे पलवल के यात्रियों का दिल्ली, गुरुग्राम और फरीदाबाद आना-जाना आसान हो जाएगा।
विज्ञापन


इन परियोजनाओं का किया शिलान्यास

जिन विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया उनमें नगर पालिका हथीन में विभिन्न स्थानों की मुख्य सड़कों पर पोल सहित नई एलईडी लाइटें लगवाने, विभिन्न स्थानों पर खंभों पर तिरंगा एलईडी लाइटों की स्थापना, एमसी हथीन के वार्ड नं. 10 में सामुदायिक केंद्र का निर्माण, वार्ड नंबर 12 में गुलाब शाह चौक से बस स्टैंड तक आरएमसी रोड का निर्माण, वार्ड नं. 5 में पुस्तकालय का निर्माण, श्मशान घाट से गोच्छी ड्रेन एमसी हथीन तक आरएमसी रोड रास्ता का निर्माण, वार्ड नं. 12 में सड़क और नाली का निर्माण व वार्ड नंबर 12 गुलाब शाह चौक से बस स्टैंड तक नाली का निर्माण, नगर पालिका हथीन में विभिन्न चौपालों में मौजूदा कार्यों की मरम्मत और शेष कार्यों को पूरा करना, नगर पालिका हथीन में आईपीबी रोड का निर्माण, सामुदायिक केंद्र का निर्माण, साहब जी सामुदायिक केंद्र, एमसी हथीन का नवीनीकरण, बालाजी वाटिका के पास विभिन्न गलियों और नालियों का निर्माण, एमसी हथीन में कम्युनिटी सेंटर का निर्माण, एमसी हथीन में वाल्मिकी चौपाल का निर्माण, लोहार सामुदायिक केंद्र का निर्माण भूमिया सामुदायिक केंद्र का निर्माण, वार्ड नंबर 1 में राजकीय बाल विद्यालय की चहारदीवारी, हॉल, शौचालय का निर्माण तथा सड़क का निर्माण शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें