फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बिजली-पानी की समस्या को लेकर विधायक से मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। सेक्टर-49 स्थित अर्चीवर सोसाइटी में लंबे समय से बिजली और पानी की समस्या से परेशान निवासी रविवार को हार्डवेयर चौक स्थित विधायक धनेश अदलखा के कार्यालय पहुंचे। उन्होंने विधायक को पेयजल संकट, अघोषित बिजली कटौती और अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं से अवगत कराया व जल्द समाधान की मांग की।
विज्ञापन


निवासी पंकज, जितेंद्र और धर्मेंद्र ने बताया कि सोसाइटी में नियमित जलापूर्ति नहीं होने के कारण प्रतिदिन करीब 60 पानी के टैंकर मंगवाने पड़ते हैं। प्रत्येक परिवार को हर महीने तीन से चार हजार रुपये पानी पर खर्च करने पड़ रहे हैं। उनका कहना है कि सोसाइटी के बोरवेल भी सूख चुके हैं और आज तक नियमित जलापूर्ति शुरू नहीं हो सकी है। इसके बावजूद निवासी नगर निगम को हाउस टैक्स का भुगतान कर रहे हैं, लेकिन उन्हें बुनियादी सुविधाएं नहीं मिल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें