फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: स्टेशन पर पौधे लगा कर हरियाली और स्वच्छता का दिया संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे अधिकारियों और कर्मचारियों ने हरियाली बचाने का लिया संकल्प
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पर रविवार को पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अभियान में रेलवे अधिकारियों और कर्मचारियों ने सक्रिय भागीदारी निभाते हुए विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए और हरियाली बचाने का संकल्प लिया।


कार्यक्रम स्वच्छता ही सेवा है अभियान के अंतर्गत आयोजित किया गया। रेलवे अधिकारियों ने कहा कि स्वच्छ और हरा-भरा वातावरण ही स्वस्थ समाज की नींव है। इसी कड़ी में स्टेशन परिसर को और अधिक स्वच्छ व आकर्षक बनाने के लिए पौधरोपण को प्रोत्साहित किया गया। रेलवे अधिकारियों ने कहा कि यह पहल न केवल स्टेशन की सुंदरता को बढ़ाएगी, बल्कि यात्रियों को भी स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




इस अवसर पर रेलवे कर्मचारियों ने कहा कि हर व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसकी देखभाल करनी चाहिए। उन्होंने बताया कि लगाए गए पौधों की नियमित देखरेख और सिंचाई की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है। रेलवे प्रशासन ने अपील की है कि वे न केवल स्वच्छता अभियान का हिस्सा बनें बल्कि अपने आसपास के वातावरण को हरा-भरा रखने में भी योगदान दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें