फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सेक्टर-8 में लावारिस पशुओं का आतंक

विज्ञापन
विज्ञापन
लोगों को हो रही परेशानी, नहीं हो रही कार्रवाई
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। सेक्टर-8 में लावारिस पशुओं की बढ़ती संख्या स्थानीय निवासियों के लिए गंभीर समस्या बन गई है। सड़कों पर घूमने वाले ये पशु राहगीरों और वाहन चालकों पर अचानक हमला कर देते हैं, जिससे अब तक कई लोग चोटिल हो चुके हैं। लगातार शिकायतों के बावजूद समस्या का समाधान नहीं होने से लोगों में नगर निगम के प्रति नाराजगी बढ़ रही है।


स्थानीय लोगों का कहना है कि सुबह और शाम के समय सड़कों पर बड़ी संख्या में पार्क के पास लावारिस पशु बैठे या घूमते रहते हैं। कई बार ये पशु अचानक लोगों और दोपहिया वाहन चालकों पर हमला कर देते हैं। इससे दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना रहता है। बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को घर से निकलने में भी डर लगने लगा है।
विज्ञापन


सड़क के बीचों-बीच कब्जा जमाए रहते हैं पशु

निवासी विजय प्रकाश, शिव कुमार और अंश के अनुसार पशु अक्सर सड़क के बीचों-बीच कब्जा जमाए रहते हैं, जिससे यातायात बाधित होता है। वाहन चालकों को उन्हें बचाने के लिए अचानक ब्रेक लगाने या रास्ता बदलने के लिए मजबूर होना पड़ता है। कई बार पशु खड़े वाहनों को भी नुकसान पहुंचा देते हैं, जिससे वाहन मालिकों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन



अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई

स्थानीय निवासी अंकुश और सुनीता राय का कहना है कि इस संबंध में कई बार नगर निगम से शिकायत की जा चुकी है। अधिकारियों को मौखिक और लिखित रूप से भी समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। लोगों का आरोप है कि शिकायतों के बाद भी लावारिस पशुओं को पकड़ने या उन्हें सुरक्षित स्थान पर भेजने की दिशा में प्रभावी कदम नहीं उठाए गए हैं। एक माह पहले नगर निगम की टीम सेक्टर में पहुंची और केवल एक पशु को अपने साथ ले गई, उसके बाद टीम अब तक दोबारा सेक्टर में नहीं आई है। निवासियों ने नगर निगम प्रशासन से जल्द से जल्द विशेष अभियान चलाकर सेक्टर-8 से लावारिस पशुओं को हटाने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं किया गया तो किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता है। लोगों ने प्रशासन से नियमित निगरानी और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने की भी मांग की है, ताकि क्षेत्र के निवासियों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें