फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सम्मान की रक्षा के लिए दिल्ली तक पैदल मार्च करेंगे अहीर समाज के सदस्य

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत में की तैयारियों पर चर्चा, 26 अक्तूबर को अहीर रेजिमेंट धरना स्थल से सुबह 10 बजे निकलेगा
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। रेजांगला शहीद सम्मान तिरंगा यात्रा के अंतर्गत खेड़की दौला टोल प्लाजा पर स्थित अहीर रेजिमेंट धरना स्थल पर एक अहम पंचायत का आयोजन हुआ। इस पंचायत में निर्णय लिया गया है कि अहीर समाज के सदस्य दिल्ली तक पैदल मार्च करेंगे। यह यात्रा 26 अक्तूबर को खेड़की दौला टोल प्लाजा स्थित अहीर रेजिमेंट धरना स्थल से सुबह 10 बजे पैदल दिल्ली के लिए कुच करेगी।
विज्ञापन


इस यात्रा में हजारों की संख्या में लोग शामिल होंगे। इस यात्रा का नाम रेजांगला शहीद सम्मान तिरंगा यात्रा होगा। पिछले दिनों अहीर समाज के लोगों ने फिल्म 120 बहादुर के विरोध में भारी संख्या में एकत्र होकर नेशनल हाईवे जाम कर विरोध प्रदर्शन किया था। समाज के लोगों का आरोप है कि इस फिल्म के माध्यम से अहीर समाज को नीचा दिखाया जा रहा है, जिसे वे समाज का अपमान मानते हैं। समुदाय के नेताओं ने स्पष्ट किया है कि अहीर समाज अपने गौरव और सम्मान की रक्षा के लिए एकजुट है और किसी भी कीमत पर अपमान सहन नहीं करेगा। पंचायत ने फिल्म की रिलीज को रोकने का हर संभव प्रयास करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें