फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्रंटलाइन वर्कर के लिए मेगा टीकाकरण

विज्ञापन
mega vaccination for frontline worker
विज्ञापन
फरीदाबाद। कोरोना संक्रमण के बीच एक ओर स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण पूरा होने को है तो दूसरी ओर फ्रंटलाइन वर्कर के टीकाकरण की शुरुआत मेगा टीकाकरण दिवस के साथ होगी। जिले के विभिन्न विभागों में कार्यरत कर्मचारियों का पंजीकरण फिलहाल जारी है। स्वास्थ्य विभाग का प्रयास है कि रविवार तक जिले के स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण पूरा कर लिया जाए।
विज्ञापन

जिले में कोरोना बचाव के लिए चलाया जा रहे टीकाकरण अभियान का पहला चरण खत्म होने को है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग ने दूसरे चरण की तैयारियां शुरू कर दी हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से शुक्रवार को भी टीकाकरण अभियान जारी रहा। इस दौरान कुल 176 स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया गया। स्वास्थ्य विभाग का प्रयास है कि सोमवार को अधिक से अधिक फ्रंटलाइन वर्कर का टीकाकरण कर लोगों का उत्साह बढ़ाया जाए। जिले के सभी सरकारी निजी केंद्रों पर तैनात स्वास्थ्य कर्मी टीकाकरण प्रक्रिया से परिचित हो चुके हैं। वहीं, विभाग ने फ्रंट लाइन वर्कर के टीकाकरण के लिए 296 एएनएम की ड्यूटी तय कर दी है। शेष दो दिनों में विभाग मेगा टीकाकरण के लिए जगहों को चिह्नित करने में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें