फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: भाजपा-जजपा की कर्मचारी विरोधी नीतियों के लिए सभाओं का होगा आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
बैठक में नगर निगम कर्मचारी नेताओं ने लिया फैसला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। नगर निगम कर्मचारियों की मंगलवार को कर्मचारी यूनियन कार्यालय बीके चौक पर हुई बैठक में निर्णय लिया गया हैं कि मुख्य बाजारों, कॉलोनियों और सेक्टरों में भाजपा व जजपा की कर्मचारी विरोधी नीतियों की पोल खोलने के लिए सभाओं का आयोजन होगा। इसके साथ रोहतक रैली में कर्मचारी बढ़ चढ़कर भाग लेंगे।
विज्ञापन

बैठक में नगरपालिका कर्मचारी संघ के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री ने दावा किया हैं कि रोहतक में कर्मचारियों की होने वाली आक्रोश रैली में सफाई, सीवर कर्मचारियों सहित सभी अग्निशमन, ग्रुप सी व डी के सभी पक्के, कच्चे कर्मचारी लेंगे भाग। शास्त्री ने चेतावनी दी कि यदि 14 अक्टूबर तक कर्मचारियों की मांगों का समाधान नहीं किया तो रैली के मंच से संघ करेगा निर्णायक आंदोलन की घोषणा। इस मौके पर जिला प्रधान दिलीप सिंह बोहत, अनिल चंडालिया, अनूप, कमला, करतार सिंह, युद्ध वीर खत्री व बलबीर सिंह आदि नेता भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें