फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: रिटायर्ड कर्मचारी संघ की बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। रिटायर्ड कर्मचारी संघ जिला फरीदाबाद की बैठक शनिवार को सेक्टर-11 स्थित कार्यालय में जिला प्रधान नवल सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक का संचालन जिला सचिव लज्जाराम ने किया। इसमें संघ के राज्य प्रधान एवं जिला प्रभारी वजीर सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार को स्पष्ट करना चाहिए कि आठवें वेतन आयोग का लाभ पेंशनरों को मिलेगा या नहीं। उन्होंने कहा कि सातवें वेतन आयोग तक पेंशनरों को इसका लाभ मिलता रहा है, लेकिन पहली बार इसे लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य के पेंशनरों को अपनी मांगों के लिए मिलकर संघर्ष करना होगा। अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी पेंशनर्स फेडरेशन की ओर से 12 दिसंबर को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर सरकार को मांगों का ज्ञापन सौंपा जाएगा। इस दौरान यूएम खान, आशा शर्मा, सत्यपाल नरवत, खजान सिंह समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें