फरीदाबाद। सेक्टर-3 में सफाई व्यवस्था को लेकर स्थानीय लोगों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने, नियमित कूड़ा उठान और सार्वजनिक स्थानों पर साफ-सफाई बनाए रखने को लेकर चर्चा की गई।
बैठक में लोगों ने सेक्टर में सफाई से जुड़ी समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखा। आरडब्ल्यूए प्रधान सुबाष लांबा ने कहा कि कई स्थानों पर नियमित सफाई नहीं होने के कारण कूड़ा जमा हो जाता है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है और गंदगी के कारण बीमारियां फैलने की आशंका भी बनी रहती है। बैठक में नालियों और आसपास के क्षेत्रों की नियमित सफाई कराने, कूड़े का समय पर उठान सुनिश्चित करने तथा सफाई कर्मचारियों की नियमित निगरानी करने पर जोर दिया गया। लोगों ने कहा कि सफाई व्यवस्था में सुधार के लिए संबंधित विभाग को नियमित निरीक्षण करना चाहिए। संवाद