फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सास-साले से पिटाई के बाद लगाया फंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सास-साले से पिटाई के बाद लगाया फंदा, मौत
विज्ञापन

फरीदाबाद। पल्ला थाना क्षेत्र के रोशन नगर में रहने वाले एक युवक ने सास व साले के हाथों पिटने के बाद इतना आहत हो गया कि उसने फंदा लगा कर जान दे दी। मृतक युवक के भाई सचिन पुत्र राधे निवासी रोशन नगर अगवानपुर ने आरोपी सास व साले के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि रोशन नगर में रहने वाले युवक दीपक की शादी करीब 11 साल पहले हुई थी। उसकी एक दस साल की बेटी भी है। दीपक एक कंपनी में नौकरी के साथ छुट्टियों में बाजार में दुकान भी करता था। करवाचौथ के मौके पर कंपनी से छुट्टी कर ससुराल वालों के साथ चूड़ी व श्रृंगार के सामानों की दुकान की थी। आरोप है कि करवाचौथ के बाद बिके सामान के हिसाब-किताब में चांदी प्लेटेड अंगूठी के चार-पांच सौ रूपये कम पड़ रहे थे। ससुराल पक्ष के लोग दीपक पर पैसे गबन का आरोप लगा रहे थे। उनकी पत्नी बार-बार मायके वालों को अंगूठी के पैसे देने का दबाव बना रही थी। इस बात को लेकर सोमवार को दोनों के बीच झगड़ा हो गया। दीपक की बेटी ने अपनी नानी को झगड़े की सूचना दे दी। मौके पर पहुंची दीपक की सास ओमवती पत्नी राम भरोसे व दीपक का साला सुनील पुत्र राम भरोसे ने चप्पल से दीपक की पिटाई कर दी। इस घटना के बाद उनकी पत्नी भी मां व भाई के साथ चली गई। दीपक के भाई सचिन ने आरोप लगाया है कि इस घटना से आहत होकर उनके भाई दीपक ने मंगलवार रात फंदा लगा कर जान दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजन को सौंप दिया। सचिन के शिकायत पर पल्ला थाना पुलिस ने आरोपी साला सुनील व सास ओमवती के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें