फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बिना परमिशन चल रही मीट दुकानों को तीन दिन में बंद करने की दी चेतावनी, अब तक 50 सील

विज्ञापन
विज्ञापन
लगातार मिल रहीं हैं शिकायतें, नियमों के तहत लाइसेंस प्राप्त कर व्यवसाय करने के निर्देश दिए
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। नगर निगम शहर में बिना अनुमति के चल रही मीट दुकानों को लेकर गंभीर हो गया है। स्वास्थ्य अधिकारी नितीश परवाल ने कहा कि तीन दिन के अंदर सभी मीट विक्रेता बिना परमिशन की दुकानों को बंद कर दें अन्यथा उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।जिन दुकानों पर बिना अनुमति मीट का विक्रय किया जा रहा था, उन्हें सील किया जा रहा है। अब तक 50 से अधिक दुकानों को सील किया जा चुका है। यहां प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी।
निगम क्षेत्र में कई स्थानों पर अवैध रूप से संचालित मीट की दुकानों और स्टॉलों की शिकायतें लगातार मिल रही हैं, इनके पास निगम द्वारा जारी किया गया लाइसेंस नहीं है। निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा के निर्देश पर सीलिंग का विशेष अभियान चलाया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने मीट विक्रेताओं को निर्धारित नियमों एवं मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के तहत लाइसेंस प्राप्त कर व्यवसाय करने के लिए निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने स्पष्ट किया है कि बिना लाइसेंस के चल रही सभी मीट की दुकानों को सील किया जाएगा। किसी भी दुकान या स्टॉल को लाइसेंस मिलने तक संचालन की अनुमति नहीं होगी। अवैध रूप से चल रहे मीट कारोबार पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा।
विज्ञापन


लोगों से भी की गई अपील
निगम प्रशासन ने शहरवासियों से अपील की है कि स्वच्छता और स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए केवल लाइसेंस प्राप्त दुकानों से ही सामग्री खरीदें। वहीं अवैध मीट कारोबार की सूचना मिलने पर तुरंत निगम के इंफोर्समेंट विभाग को दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें