फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: भरत की करुणा भरी विनती ने दर्शकों को भावुक किया

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। सेक्टर-14 स्थित सामुदायिक भवन में श्रद्धा रामलीला कमेटी के कलाकारों ने राम- भरत मिलन के भावुक दृश्य का अभ्यास किया। इस दृश्य में भरत श्री राम को अयोध्या लौटने के लिए मनाते हैं और कहते हैं कि उनके वनवास में उनका कोई दोष नहीं है। भरत की करुणा भरी विनती ने वहां मौजूद दर्शकों को भावुक कर दिया।

राम का किरदार कुणाल चावला ने निभाया, जबकि भरत के रूप में यशराज चांदना मंच पर उतरे। सीता की भूमिका योगंधा वशिष्ट और लक्ष्मण की भूमिका साहिब खरबंदा ने निभाई। सभी कलाकारों ने अपनी संवाद अदायगी और अभिनय से माहौल को जीवंत कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामलीला कमेटी के निदेशक अनिल चावला ने बताया कि यह अभ्यास कलाकारों की मेहनत और समर्पण का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि इस बार रामलीला में मंचन के साथ-साथ वेशभूषा और संगीत पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि दर्शकों को पौराणिक कथा का पूरा अनुभव मिल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें