फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सीएम से मिलीं मेयर, शहर की विकास परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। नगर निगम की कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं को जल्द गति मिलने की उम्मीद है। मेयर प्रवीण बत्रा जोशी ने वित्त एवं संविदा समिति के सदस्यों के साथ मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से चंडीगढ़ स्थित कबीर कुटीर में मुलाकात कर शहर की प्रमुख विकास योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की।

बैठक में अमूल्य चंद्र पार्क और सेक्टर-88 में आधुनिक ई-लाइब्रेरी, नगर निगम मुख्यालय में अत्याधुनिक कन्वेंशन हॉल तथा मुझेड़ी और प्रतापगढ़ स्थित हॉर्टिकल्चर वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांटों की क्षमता बढ़ाने के प्रस्ताव प्रमुखता से रखे गए।
विज्ञापन


मेयर ने बताया कि ई-लाइब्रेरी परियोजनाओं से विद्यार्थियों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को आधुनिक अध्ययन सुविधाएं मिलेंगी। वहीं कन्वेंशन हॉल बनने से बड़े सामाजिक, सांस्कृतिक और प्रशासनिक कार्यक्रमों के आयोजन में सुविधा होगी।

उन्होंने शहर में बढ़ते हरित अपशिष्ट के वैज्ञानिक निस्तारण के लिए हॉर्टिकल्चर वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांटों की क्षमता बढ़ाने की आवश्यकता भी रखी। इससे पर्यावरण संरक्षण के साथ स्वच्छ शहर अभियान को मजबूती मिलेगी।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने संबंधित विभागों को परियोजनाओं पर आवश्यक कार्रवाई कर प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाने के निर्देश दिए। मेयर ने विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन से इन योजनाओं पर जल्द काम शुरू होगा और नागरिकों को आधुनिक सुविधाओं का लाभ मिलेगा। बैठक में वित्त एवं संविदा समिति के सदस्य मनोज नसवा और प्रदीप टेंगर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें