फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मास्टर प्लान-2041 : जाम से राहत के लिए बदला जाएगा दफ्तरों का समय

विज्ञापन
नीलम चौक पर रेंग रहा ट्रैफिक, खबरः जाम से राहत के लिए बदले जाएंगे दफ्तरों के समय
विज्ञापन
घर से काम करने का भी दिया जाएगा विकल्प, जाम में करीब 15 प्रतिशत तक की कमी आने की संभावना
विज्ञापन

केशव भारद्वाज
फरीदाबाद। एनसीआर के शहरों में केवल सड़कें चौड़ी करने से यातायात की समस्या का स्थायी समाधान संभव नहीं है। यहां लगातार बढ़ते यातायात दबाव और पीक आवर ( व्यस्त घंटों ) में लगने वाले जाम से राहत दिलाने के लिए दफ्तरों के समय में बदलाव कर इस समस्या से राहत पाई जा सकती है। मास्टर प्लान-2041 में अलग-अलग कार्यालयों और संस्थानों के काम शुरू होने तथा समाप्त होने का समय अलग-अलग रखने की व्यवस्था लागू करने का सुझाव दिया गया है। इससे ट्रैफिक जाम में करीब 15 प्रतिशत तक की कमी आने की संभावना है।
प्रस्ताव के अनुसार, यदि सभी कार्यालयों और संस्थानों में एक ही समय पर कर्मचारी पहुंचते और वापस लौटते हैं तो सुबह और शाम के समय सड़कों पर अचानक वाहनों का दबाव बढ़ जाता है। अलग-अलग संस्थानों के लिए अलग समय निर्धारित करने से इस दबाव को पूरे दिन में बांटा जा सकता है। इससे न केवल जाम की स्थिति में सुधार होगा, बल्कि लोगों के यात्रा समय में भी कमी आ सकती है।
विज्ञापन

यातायात प्रबंधन के तहत कार्यालयों में फ्लेक्सिबल वर्किंग आवर्स (मनचाही कार्य अवधि ) लागू करने की संभावना पर भी विचार किया जा सकता है। कर्मचारी अपनी सुविधा के अनुसार निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्यालय आ-जा सकें तो सुबह-शाम वाहनों की संख्या कम की जा सकती है। इसके अलावा सप्ताह में एक या अधिक दिन वर्क फ्रॉम होम घर से काम करने की व्यवस्था, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग और अन्य डिजिटल माध्यमों के अधिक इस्तेमाल को भी बढ़ावा देने का सुझाव है। कुछ संस्थानों में सप्ताह में चार दिन प्रतिदिन 10 से 11 घंटे काम करने जैसी व्यवस्था अपना कर अतिरिक्त आवागमन को कम किया जा सकता है।


कार पूल का भी विकल्प सुझाया गया
यातायात दबाव कम करने के लिए कार पूल को भी प्रभावी रूप से लागू करने का प्रस्ताव है। एक वाहन में एक से अधिक कर्मचारियों के आने-जाने से सड़कों पर निजी वाहनों की संख्या कम होगी। इससे ईंधन की खपत, प्रदूषण और यात्रा खर्च में भी कमी आ सकती है।
विज्ञापन

माल परिवहन प्रणाली को भी डिजिटल करने पर जोर
ट्रैफिक जाम से निजात के लिए एकीकृत डिजिटल सप्लाई चेन और ई-कार्गो गेटवे विकसित करने का प्रस्ताव है। यह व्यवस्था नेशनल एयर कार्गो कम्युनिटी सिस्टम प्लेटफॉर्म की तर्ज पर विकसित की जा सकती है। प्रस्तावित डिजिटल व्यवस्था में ई-कॉन्ट्रैक्टिंग और बुकिंग, वित्तीय भुगतान गेटवे, डिजिटल बिजनेस एनबलर, सड़क-हवाई मल्टी मॉडल परिवहन, ई-कम्प्लायंस और एयर सर्विस से संबंधित शिकायत निवारण मॉड्यूल जैसी सुविधाएं शामिल की जा सकती हैं। इस व्यवस्था का उद्देश्य माल परिवहन से जुड़ी विभिन्न प्रक्रियाओं को एक डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लाना है, जिससे कारोबारियों और परिवहन क्षेत्र से जुड़े लोगों को अलग-अलग विभागों और प्रक्रियाओं के चक्कर न लगाने पड़ें। इससे माल की आवाजाही तेज होने के साथ लॉजिस्टिक्स की लागत और समय को भी कम करने में मदद मिल सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें