फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: धूमधाम से मनाया शहीद राजा हसन खां मेवाती का शहीदी दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
-राजकीय महाविद्यालय नगीना में राजा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए गए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नगीना। नूंह जिले के राजकीय महाविद्यालय, नगीना में रविवार को महान योद्धा राजा हसन खां मेवाती का शहीदी दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शहीद राजा हसन खां मेवाती स्मारक समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक चौधरी जाकिर हुसैन ने की। इस अवसर पर समिति के सदस्यों, क्षेत्र के गणमान्य लोगों और सैकड़ों नागरिकों ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें तथा सभी मेवाती शहीदों को खिराज-ए-अकीदत पेश की।

रमजान के पवित्र माह को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष बड़ी जनसभा का आयोजन नहीं किया गया। इसके स्थान पर सादगीपूर्ण ढंग से श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें क्षेत्र के राजनीतिक, सामाजिक और धार्मिक प्रतिनिधियों के साथ उलेमा, बुद्धिजीवी और विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हुसैन ने कहा कि भारत की अखंडता और स्वतंत्रता की रक्षा के लिए राजा हसन खां मेवाती ने राणा सांगा के साथ मिलकर मुगल आक्रांता बाबर के विरुद्ध वीरता से युद्ध किया था। उन्होंने कहा कि उस ऐतिहासिक संघर्ष में राजा हसन खां मेवाती के साथ करीब 12 हजार मेवाती वीरों ने भी अपने प्राणों की आहुति दी थी।
विज्ञापन

इन वीरों की शहादत देशभक्ति, साहस और बलिदान की महान परंपरा का प्रतीक है, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता।जाकिर हुसैन ने कहा कि अगले वर्ष शहीद राजा हसन खां मेवाती का 500वां शहीदी दिवस मनाया जाएगा, जिसे स्मारक समिति राष्ट्रीय स्तर पर भव्य रूप में आयोजित करेगी। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर बड़े स्तर पर कार्यक्रम आयोजित कर देशभर के लोगों को मेवात के इस महान वीर की शौर्यगाथा से परिचित कराया जाएगा।

उन्होंने यह भी बताया कि तत्कालीन हरियाणा के मुख्यमंत्री तथा वर्तमान में देश के ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने 9 मार्च 2024 को बड़कली चौक पर आयोजित कार्यक्रम में शहीद राजा हसन खाँ मेवाती दिवस को राज्य स्तर पर पहचान दी थी और 15 मार्च को राजकीय अवकाश घोषित किया था। मुख्यमंत्री के मीडिया संयोजक मुकेश वशिष्ठ ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि राजा हसन खां मेवाती जैसे देशभक्तों के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।
विज्ञापन


इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र पिंटू, जिला प्रमुख जान मोहम्मद, पूर्व डिप्टी स्पीकर चौधरी आजाद मोहम्मद, सरदार जीएस मलिक, समाजसेवी फजरूद्दीन बेसर, हाजी वहाब खान, नसीर अहमद एडवोकेट, रसीद अहमद मेव और हन्नान भादस सहित कई वक्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें