फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: गेस्ट हाउस में विवाहिता की गला घोंटकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रेमी के साथ गेस्ट हाउस के कमरा नंबर 201 में ठहरी थी महिला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। बल्लभगढ़ में मथुरा रोड स्थित चावला कॉलोनी चौक के पास गेस्ट हाउस में शादीशुदा महिला की गला घोंटकर हत्या कर दी गई है। महिला शनिवार सुबह अपने प्रेमी के साथ गेस्ट हाउस के कमरा नंबर 201 में ठहरी थी। देर रात होटल कर्मचारी को महिला बेड पर बेसुध मिली, जबकि उसके साथ आया प्रेमी गायब था।
पुलिस ने शुरुआती जांच में गला घोंटकर हत्या किए जाने की आशंका जताई है। पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान बिहार के खड़गपुर निवासी चांदनी के रूप में हुई है। वह फिलहाल गदपुरी क्षेत्र में अपने बच्चों के साथ रहती थी और मजदूरी करती थी। सूचना मिलने पर बल्लभगढ़ सिटी थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस महिला को बीके नागरिक अस्पताल लेकर गई। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला के गले पर कसने के निशान मिले हैं। फॉरेंसिक टीम ने जरूरी वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्र किए हैं।
विज्ञापन

शनिवार सुबह करीब 10 बजे चांदनी बिहार निवासी शेखर (39) के साथ वन स्टार गेस्ट हाउस पहुंची थी। दोनों ने खुद को दंपती बताकर कमरा नंबर 201 बुक कराया था। दिनभर दोनों कमरे में ही रहे। दोपहर में उन्होंने बाहर से खाना मंगवाकर साथ खाया था। पुलिस को कमरे से शराब की कोई बोतल नहीं मिली है। वहां खाने-पीने का सामान मिला है।
बेड पर बेसुध पड़ी थी
गेस्ट हाउस कर्मचारियों के मुताबिक, शनिवार देर रात नाइट शिफ्ट का कर्मचारी कमरे की तरफ गया। उसने देखा कि दरवाजा खुला हुआ था। अंदर बेड पर चांदनी बेसुध पड़ी थी। कर्मचारी ने पहले शेखर को आवाज लगाई, लेकिन वह वहां नहीं था। इसके बाद महिला को उठाने का प्रयास किया गया, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। संदेह होने पर कर्मचारी ने होटल मैनेजर और अन्य स्टाफ को बुलाया, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन

होटल के दस्तावेज और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
शुरुआती परिस्थितियों के आधार पर गला घोंटकर हत्या किए जाने की आशंका है। पुलिस को शक है कि शेखर ने गेस्ट हाउस में प्रवेश के समय फर्जी पहचान पत्र दिया था। पुलिस होटल के दस्तावेज और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि मृतका के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। शव का बीके नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के सही कारणों की पुष्टि होगी। फिलहाल होटल प्रबंधन के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर प्रेमी शेखर की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें