फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: 1.03 करोड़ रुपये गबन के आरोपी अकाउंटेंट को जमानत

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। कंपनी के खाते से 1.03 करोड़ रुपये से अधिक के कथित गबन के आरोपी अकाउंटेंट नवीन कुमार को अदालत ने नियमित जमानत दे दी है। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश केपी सिंह की अदालत ने नवीन कुमार की याचिका मंजूर करते हुए उसे एक लाख रुपये के जमानती बांड और इतनी ही राशि की जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया।
विज्ञापन

जनवरी 2026 में आंतरिक जांच के दौरान 1,03,65,937 रुपये की वित्तीय अनियमितता सामने आई थी। बचाव पक्ष ने दलील दी कि आरोपी लंबे समय से जेल में है और पुलिस अंतिम रिपोर्ट 11 अगस्त को अदालत में दाखिल कर चुकी है। मुकदमे की सुनवाई में लंबा समय लगने की संभावना को देखते हुए अदालत ने जमानत मंजूर की। आरोपी बिना अनुमति देश नहीं छोड़ सकेगा और साक्ष्यों से छेड़छाड़ नहीं करेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें