फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: जहर देकर विवाहिता की हत्या, ससुराल पक्ष के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बल्लभगढ़। आईएमटी थाना इलाके में सोमवार को विवाहिता की जहर देकर हत्या करने के आरोप में पुलिस ने केस दर्ज किया है। विवाहिता के पिता का आरोप है शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग बेटी के साथ मारपीट करते थे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

मूल रूप से यूपी के रायबरेली स्थित गांव माधवपुर निवासी रमेश चंद्र तिवारी ने आईएमटी चौकी में बताया वह किसान हैं। फरवरी 2019 में उन्होंने छोटी बेटी माया देवी का विवाह 22 फरवरी 2019 को व्यास शुक्ला के किया था। आरोप है शादी के कुछ दिन बाद ही बेटी को दहेज के लिए परेशान किया जाने लगा। व्यास अपना कारोबार शुरू करने के लिए खेत बेचकर पैसे मंगवाने का दबाव देता था। कई बार आरोपी बेटी को मारपीट कर पिता के घर छोड़ गए। तीन साल तक घर पर रखने के बाद पिता ने महिला थाना जनपथ रायबरेली में शिकायत भी दर्ज कराई थी। किसी तरह पंचायत में दोनों पक्षों का समझौता हो गया। कुछ माह पहले आरोपी अपने परिवार के साथ बेटी माया देवी को भी फरीदाबाद ले आया। आरोप है कि सोमवार को यहां आरोपी व्यास ने अपने भाइयों उमेश चंद्र, राजन व उमाशंकर के साथ बेटी के साथ मारपीट की और जहर देकर मार डाला। पुलिस ने सभी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें