फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, दहेज हत्या के आरोप में एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम के आचार्य पुरी निवासी प्रकाश ने दी पुलिस को शिकायत
विज्ञापन

सीमा की शादी अनंगपुर निवासी रोहित से की थी

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। सूरजकुंड थाना इलाके के अनंगपुर में संदिग्ध हालात में 24 साल की सीमा की 4 अक्टूबर की देर रात मौत हो गई। उसे फंदे से लटका पाया गया। मृतका के पिता गुरुग्राम के आचार्य पुरी निवासी प्रकाश सिंह ने सीमा के पति रोहित, सास कविता व ससुर गजराज पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने व हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि सूरजकुंड थाने में रविवार को दहेज हत्या की एफआईआर दर्ज कर टीम ने जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में मृतक सीमा के पिता प्रकाश ने बताया कि सीमा की एक छोटी बहन सोनिया भी है। दोनों की शादी 5 साल पहले अनंगपुर निवासी गजराज के दो बेटों से की गई थी। रोहित और सीमा को शादी के 5 साल बाद भी कोई बच्चा नहीं है। वहीं सोनिया को एक बच्चा है और अब भी वो गर्भवती है। आरोप है कि पति रोहित के अलावा सास-ससुर मिलकर सीमा को दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। उसे अक्सर पीटा जाता था। इसको लेकर कई बार वो परिवार वालों को बता चुकी थी। रविवार सुबह प्रकाश सिंह को सूचना दी गई कि रात को सीमा ने आत्महत्या कर ली है। परिवार वाले फरीदाबाद पहुंचे। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। परिवार वालों ने दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है। शिकायत पर अब सूरजकुंड थाने में एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें