फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: गृहक्लेश में विवाहिता ने दूसरी मंजिल से कूदकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
- पति-पत्नी के बीच हुई थी कहासुनी, उपचार के दौरान हुई मौत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। गांव सीही में 17 अप्रैल की रात 20 साल की युवती ने मकान की दूसरी मंजिल से कूद कर आत्महत्या की। इस हादसे में युवती गंभीर रुप से घायल हो गई थी। जिसकी शुक्रवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने विवाहिता की मां को सूचना दे दी है।
विज्ञापन

मोतीहारी बिहार निवासी सुलाउद्दीन कीने अपने बेटी खुशबू की शादी एक साल पहले गांव उधनपुर दरभंगा बिहार निवासी सूरज के साथ शादी की थी। उनकी बेटी का एक दो महीने का बेटा है। खुशबू के माता-पिता मोतीहारी बिहार चले गए और खुशबू व सूरज गांव सीही में किराये पर रहने लगे। सूरज मोटर वाइडिंग का काम करता है। 17 अप्रैल को खुशबू बच्चे को छोड़कर दिल्ली चली गई। जब वह वापिस आई तो खुशबू ने सूरज से कहा कि वह अब दिल्ली में रहेंगे। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई और रात को खुशबू ने अपने मकान की दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उपचार के लिए बीके अस्पताल में भर्ती करवाया जहां से उसको दिल्ली सफदरजंग अस्पताल में रेफर कर दिया। शुक्रवार की सुबह उपचार के दौरान खुशबू की मौत हो गई। जांच अधिकारी यूनुस खान ने बताया कि मृतक की मां रूबी को सूचित कर दिया गया है और वह लोग बिहार से फरीदाबाद के लिए निकल गए हैं। उनके आने के बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें