फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी आधारकार्ड बनवाकर नाबालिग से रचाई शादी

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। थाना डबुआ की पुलिस टीम ने 16 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने वाले आरोपी को जयपुर से बुधवार गिरफ्तार कर लिया है। टीम ने किशोरी को बरामद कर परिजनों को सौंप दिया है। बृहस्पतिवार को आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

29 दिसंबर 2020 को किशोरी के पिता ने थाना डबुआ में शिकायत दी थी कि उनकी 16 वर्षीय बेटी घर से लापता है। काफी ढूंढने के बाद भी उसकी कोई खबर नहीं लग पाई है। पिता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी गई। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर संदीप, महिला उप निरीक्षक कांता व अन्य पुलिसकर्मियों ने एक सूचना के आधार पर आरोपी बनवारी को जयपुर से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी बनवारी (23) ने किशोरी को बहला-फुसलाकर उसका फर्जी आधार कार्ड बनवाया और फिर सनातन धर्म मंदिर में उससे शादी रचा ली। इसके बाद आरोपी उसे लेकर जयपुर चला गया और किराए के कमरे में रहने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें