फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना से आसान हो रहा बेटियों का विवाह

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकार बेटियों के विवाह में कर रही है आर्थिक सहायता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। नवरात्र के पावन पर्व पर जहां पूरे देश में देवी शक्ति की आराधना की जा रही है, वहीं हरियाणा सरकार की मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना धरातल पर नारी शक्ति को सशक्त बनाने का कार्य कर रही है। यह योजना गरीब, विधवा और निराश्रित महिलाओं के लिए संबल बनकर उभरी है, इसमें बेटियों के विवाह में सरकार भी सहायता कर रही है, जिससे हजारों परिवारों को राहत मिल रही है।



जिले में बड़ी संख्या में महिलाएं इस योजना का लाभ उठाकर अपनी बेटियों का विवाह सम्मानपूर्वक कर पा रही हैं। यह योजना न केवल सामाजिक सहयोग का उदाहरण है, बल्कि महिलाओं के आत्मसम्मान और सशक्तीकरण को भी नई दिशा दे रही है।
विज्ञापन



मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा स्वीकृत निर्णय के बाद अब पिछड़ा वर्ग के परिवारों को बेटियों के विवाह पर 51,000 रुपये की सहायता दी जा रही है, जो पहले 41,000 रुपये थी। वहीं अनुसूचित जाति, विमुक्त जाति और टपरीवास समुदाय के परिवारों को 71,000 रुपये की राशि पहले से प्रदान की जा रही है।
विज्ञापन




इसके अलावा विधवा, तलाकशुदा, अनाथ और निराश्रित महिलाओं के पुनर्विवाह पर (यदि पहले लाभ न लिया हो) 51,000 रुपये की सहायता दी जाती है। किसी भी वर्ग की महिला खिलाड़ी को स्वयं के विवाह के लिए भी 51,000 रुपये मिलते हैं, जबकि ऐसे दिव्यांग जोड़ों को, जिनमें एक या दोनों साथी दिव्यांग हों, 51,000 रुपये की राशि प्रदान की जाती है।

-
पति के निधन के बाद बेटी की शादी सबसे बड़ी चिंता थी। योजना से मिली सहायता ने मुझे संभलने का हौसला दिया और बेटी की शादी सम्मान के साथ कर पाई।-संतोष
आर्थिक तंगी के कारण शादी मुश्किल लग रही थी, लेकिन इस योजना से बिना कर्ज लिए बेटी की शादी हो गई। यह हमारे लिए बड़ी राहत है।-रीना
सरकार से मिली 71,000 रुपये की सहायता ने शादी के खर्च का बड़ा हिस्सा संभाल लिया। किसी पर निर्भर नहीं होना पड़ा।-कविता
दिहाड़ी मजदूरी में घर चलाना ही मुश्किल था। इस योजना से मिली मदद ने बेटी की शादी को आसान बना दिया और मन में आत्मविश्वास भी बढ़ा है।-सुशीला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें