फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: स्कॉर्पियो से आए बदमाशों ने की मारपीट, शिकायत के बावजूद दर्ज नहीं हुआ केस

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हथीन। बहीन गांव निवासी गिर्राज सिंह की 21 सितंबर की रात्रि को स्कॉर्पियो गाड़ी में आए लोगों ने मारपीट की। आरोपियों के हाथों में लाठी डंडे थे। उन्होंने पीड़ित गिर्राज सिंह की आंख में चोट मारी, माथे पर भी हमला किया। शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए, उन्होंने गिर्राज सिंह को बचाया और उसकी जान बचाई। पीड़ित गिर्राज सिंह को हथीन के सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां से उसको पलवल के जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

पीड़ित ने इस संदर्भ में आरोपियों के खिलाफ बहीन थाना में लिखित शिकायत भी दी। पीड़ित ने बताया कि बहीन थाना पुलिस में शिकायत दी इसके बावजूद कोई केस दर्ज नहीं किया गया। पीड़ित परिवार के मुखिया गिर्राज सिंह ने बताया ने बताया कि 22 सितंबर को सुबह छह बजे उसकी पत्नी संतरा एवं छोटा पुत्र अमित खेतों पर गए थे। वहां भी चार लोगों ने मिलकर उनको मारने का प्रयास किया। पीड़ित की पत्नी संतरा एवं पुत्र अमित ने कमरे में घुसकर और अंदर से कुंडी लगाकर जान बचाई। उसने बताया कि शिकायतों के बावजूद पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। इस बारे में थाना प्रभारी यशवीर ने बताया कि शिकायत मिली है। जांच करके उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें