फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: दिवाली से पहले सजे बाजार, व्यापारियों के चेहरे खिले

विज्ञापन
विज्ञापन
एनआईटी-1 के बाजार में खरीदारों की उमड़ रही भीड़
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। दिवाली से पहले शहर के लगभग सभी बाजार सज चुके हैं। बर्तन, लाइट, कपड़े और झालरों की दुकानों पर रौनक नजर आ रही है। एनआईटी-1 के बाजार में लोगों ने खरीदारी शुरू कर दी है। इससे कपड़ा व्यापारियों के चेहरे खिले हुए हैं।

बाजार में रंग-बिरंगे सूट महिलाओं के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। इनमें महिलाओं को स्ट्रेट कट सलवार सूट, अनारकली सूट, पंजाबी सलवार सूट और नायरा कट सूट पसंद आ रहे हैं। इसके अलावा कुछ महिलाएं पारंपरिक साड़ी के साथ ही जींस और स्ट्रेट कट सूट पसंद कर रही हैं। पुरुष विभिन्न रंगों के कुर्तों में दिलचस्पी दिखा रहे हैं। साथ ही पैंट-शर्ट भी खरीद रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनआईटी -1 के कपड़ा विक्रेता व्यापारियों ने बताया कि पिछले 2-3 दिनों से दुकानों पर रौनक बढ़ी है। दोपहर के समय में भी ग्राहक लगातार आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि महिलाएं और लड़कियां अपनी पसंद के अनुसार विभिन्न रंगों के सलवार सूट और साड़ियां खरीद रही हैं। नीलम नाम की एक खरीदार ने बताया कि घर से सोच कर आई थी कि पैंट स्टाइल सलवार सूट खरीदना है, पर इन रंगे-बिरंगे विभिन्न तरह के सूटों को देखकर दोबारा सोचना पड़ रहा है। क्या लेना सही होगा। एक अन्य निकिता नाम की खरीदार ने बताया कि वह फ्रॉक स्टाइल सलवार सूट लेने आई थी और वही लेकर जाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें