फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: दबंगों की पिटाई से आहत होकर ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। प्याला रेलवे फाटक के पास दबंगों की पिटाई से आहत होकर एक व्यक्ति ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। परिजनों की शिकायत पर जीआरपी ने दबंगों पर आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने की धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।

मृतक की पहचान नंगला जोगियान बल्लभगढ़ निवासी सुरेंद्र (45) के रूप में हुई है। मृतक ने 12 अक्तूबर को प्याला रेलवे हाल्ट के पास ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। गांव नंगला जोगियान निवासी मृतक सुरेंद्र के बेटे सोहेल ने बताया कि उनके पिता को राहुल घर से 12 अक्तूबर की सुबह लेकर गया था। सुखवीर और राहुल पिता-पुत्र ने मिल कर उनके पिता सुरेंद्र के साथ मारपीट की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 12 अक्तूबर की शाम को उनको सूचना मिली कि उनके पिता सुरेन्द्र का गांव असावटी प्याला के रेलवे ट्रैक पर शव पड़ा हुआ है। शव को बीके अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया था। सोहेल का आरोप है कि सुखवीर और राहुल ने मिलकर उनके पिता के साथ पहले भी कई बार मारपीट की थी। उसी से परेशान होकर उन्होंने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें