फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: स्वतंत्रता दिवस से पहले देशभक्ति के रंग में रंगीं मार्केट

विज्ञापन
विज्ञापन
तिरंगे झंडे, बैज, रिस्ट बैंड और स्टिकर दुकानों की शोभा बढ़ा रहे
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। स्वतंत्रता दिवस को लेकर फरीदाबाद के बाजारों में तैयारियां जोरों पर हैं। एनआईटी, बल्लभगढ़ और अजरौंदा सहित जिले की प्रमुख मार्केट में तिरंगे झंडे, बैज, रिस्ट बैंड और स्टिकर दुकानों की शोभा बढ़ा रहे हैं। हालांकि, दुकानदारों का कहना है कि अभी तक बिक्री ने रफ्तार नहीं पकड़ी है। ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए विक्रेताओं ने अभी से दुकानों को तिरंगे के सामानों से सजा दिया है।

दुकानदारों के मुताबिक, छोटे सामानों की कीमतों में पिछले साल के मुकाबले कोई खास बदलाव नहीं आया है। बाजार में छोटे झंडे 10 से 40 रुपये, बैज 15 से 50 रुपये, स्टिकर 10 से 30 रुपये और बैंड 20 से 50 रुपये की पुरानी दरों पर ही उपलब्ध हैं। वहीं, बड़े झंडों और प्रीमियम सामानों के दामों में 10 से 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले 50 रुपये में मिलने वाला बड़ा झंडा अब 60 रुपये, 100 रुपये वाला 120 रुपये, 200 रुपये वाला 250 रुपये, 300 वाला 350 से 400 रुपये और 400 रुपये वाला बड़ा झंडा 500 रुपये तक में बिक रहा है। इसी तरह 50 रुपये से ऊपर के बैज, स्टिकर और बैंड के दामों में भी 10 से 15 फीसदी का इजाफा हुआ है।


बातचीत

हमनें दुकानें सजा दी हैं, अभी बिक्री काफी सुस्त है। उम्मीद है कि 10 अगस्त के बाद स्कूलों और ऑफिसों के लिए खरीदारी बढ़ेगी।
-राजेश कुमार, दुकानदार

छोटे सामानों के रेट वही हैं, लेकिन बड़े तिरंगों के दाम 10-15% तक बढ़े हैं। युद्ध के कारण शायद यह भी महंगे हुए हैं।
-अमित वर्मा, दुकानदार

मैं बच्चों के लिए कपड़े लेने मार्केट आई थी, तो सोचा तिरंगा भी देख लूं, हालांकि अभी लेने का मन नहीं है। 8-10 अगस्त के बाद ही लेंगे।
-सुनीता, ग्राहक

बड़ा तिरंंगा लेना था। सोचा आया हूं तो पूछ लेता हूं, पर अभी दाम बहुत ज्यादा है। अंतिम दिनों में ही लेना सही है, तक-तक शायद दाम घटेंगे।
प्रमोद, ग्राहक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें