तकनीक की समझ से बढ़ा आत्मविश्वास, नए अवसरों से जुड़ रहीं अनखिर गांव की महिलाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। डिजिटल दौर में तकनीक अब महिलाओं के लिए आत्मनिर्भर बनने का माध्यम बन रही है। मोबाइल और इंटरनेट की बढ़ती पहुंच से महिलाओं के काम करने और सीखने के तरीकों में बदलाव आया है। अनखिर गांव में महिलाएं डिजिटल हुनर सीखकर अपने जरूरी काम खुद करने के साथ नए अवसरों से भी जुड़ रही हैं।
कंप्यूटर चलाना, ऑनलाइन फॉर्म भरना, डिजिटल भुगतान करना, ई-मेल का इस्तेमाल, ऑनलाइन सेवाओं की जानकारी और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करना और ऑनलाइन खरीदारी जैसी सुविधाओं का इस्तेमाल महिलाएं तेजी से सीख रही हैं। इससे समय की बचत हो रही है और छोटे-छोटे कामों के लिए दूसरों पर निर्भरता भी कम हो रही है। वहीं कुछ अपने काम और छोटे कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए डिजिटल सुविधाओं का सहारा ले रही हैं। तकनीक ने महिलाओं के लिए सीखने और आगे बढ़ने के नए रास्ते आसान किए हैं।
डिजिटल जानकारी से अब ऑनलाइन भुगतान और जरूरी काम खुद कर लेती हूं। इससे आत्मविश्वास बढ़ा है।
- सुमित्रा
मोबाइल और इंटरनेट का सही इस्तेमाल सीखने से महिलाओं को आगे बढ़ने के नए अवसर मिल रहे हैं।
- गायत्री