फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: उत्कल, सचखंड समेत कई ट्रेनें लेट, यात्री परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
त्योहारी सीजन में लेट हो रहीं ट्रेने, नहीं मिल रहा लाभ
विज्ञापन





संवाद न्यूज एजेंसी



फरीदाबाद। आगामी त्योहारों के चलते लोग एक शहर से दूसरे शहर जा रहे हैं। बस से लेट न होने के कारण लोग ट्रेन में सीटें आरक्षित करा रहे हैं लेकिन ट्रेन के लेट होने से लोगों को आरक्षित टिकट का कोई लाभ नहीं हो रहा है। मंगलवार को भी यही हाल रहा। उत्कल और सचखंड एक्सप्रेस समेत पलवल से गाजियाबाद जाने वाली लोकल ट्रेनें भी स्टेशन देरी से पहुंचीं।

मंगलवार को उत्कल एक्सप्रेस करीब एक घंटा 45 मिनट और सचखंड एक्सप्रेस करीब आधा घंटा जबकि पलवल से गाजियाबाद जाने वाली ईएमयू ट्रेन 64057 करीब 50 मिनट देरी से फरीदाबाद पहुंची। इससे यात्रियों को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ा। इससे पहले भी यह ट्रेनें इस माह कई बार देरी से स्टेशन से पहुंची हैं। हालांकि, बीते 2-3 दिनों से ट्रेनें लगभग अपने समय अनुसार स्टेशन पहुंची रहीं थी, जिससे लोगों ने थोड़ी सी राहत की सांस ली थी।
विज्ञापन




मंगलवार को योग नगरी ऋषिकेश से पुरी जा रही उत्कल एक्सप्रेस के स्टेशन पहुंचने का समय 12.20 बजे था, पर ट्रेन फरीदाबाद करीब 2.10 बजे स्टेशन पहुंची। वहीं, सचखंड एक्सप्रेस का समय 1.25 मिनट था, जो की करीब 2 बजे स्टेशन पहुंची। ईएमयू ट्रेन 64057 के स्टेशन पहुंचने का समय 11.25 बजे था, पर ट्रेन 12.20 पर स्टेशन पहुंची।
विज्ञापन


इसके चलते यात्रियों को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ा। कोसी कलां, मथुरा, आगरा कैंट, नई दिल्ली और जलगांव आदि जगहों पर जा रहे यात्रियों को घंटों स्टेशन पर बैठे रहना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें