संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। रेलवे से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिल्ली-एनसीआर रेल कॉरिडोर पर सोमवार को कई ट्रेनों के संचालन में देरी दर्ज की गई, जिससे यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा। नई दिल्ली से होकर फरीदाबाद रूट से गुजरने वाली लोकल ईएमयू और लंबी दूरी की ट्रेनों की समय-सारणी प्रभावित रही।
इस दौरान शकूरबस्ती-बल्लभगढ़ ईएमयू, नई दिल्ली-पलवल ईएमयू, शकूरबस्ती-पलवल ईएमयू, गाजियाबाद-पलवल ईएमयू, सचखंड एक्सप्रेस सहित कई गाड़ियां एक घंटे की देरी से चलीं। वहीं लंबी दूरी की ट्रेनों में झेलम एक्सप्रेस भी एक घंटे की देरी से चली। कलिंग उत्कल एक्सप्रेस भी लगभग चार घंटा आठ मिनट लेट रही।