बल्लभगढ़। गुर्जर सभा हरियाणा (फरीदाबाद) के अध्यक्ष पद के चुनाव में मनोज भड़ाना को सर्वसम्मति से निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मंत्री राजेश नागर ने समाज को शिक्षा के माध्यम से आगे बढ़ने का संदेश देते हुए संगठन की एकजुटता पर बल दिया।
राजेश नागर ने कहा कि वर्तमान समय में शिक्षा ही प्रगति का सबसे बड़ा आधार है। उन्होंने समाज से अपील की कि वह अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास करें। नवनिर्वाचित अध्यक्ष मनोज भड़ाना ने मंत्री राजेश नागर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में गुर्जर सभा के चुनाव सौहार्दपूर्ण और सर्वसम्मति से संपन्न हुए। कार्यक्रम में गजराज नागर, सुमेश चंदीला, विजेंद्र चंदीला, विक्रम चंदीला, देशराज विधूड़ी, मास्टर हरिराम चंदीला, राजेंद्र चपराना आदि उपस्थित रहे।