फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: मनीषा गिरी ने विश्व योगासन चैंपियनशिप में जीते दो स्वर्ण पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
आर्टिस्टिक ग्रुप योगासन और आर्टिस्टिक पेयर योगासन में जीता मेडल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप में फरीदाबाद की 22 वर्षीय खिलाड़ी मनीषा गिरी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक जीते हैं। उन्होंने सीनियर वर्ग में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए आर्टिस्टिक ग्रुप योगासन और आर्टिस्टिक पेयर योगासन स्पर्धाओं में हिस्सा लिया और दोनों वर्गों में स्वर्ण पदक अपने नाम किए।

इस प्रतियोगिता में विश्व के 78 से अधिक देशों के 500 से ज्यादा खिलाड़ियों ने भाग लिया। मनीषा ने बताया कि वह पिछले 15 वर्षों से योग का अभ्यास कर रही हैं। इससे पहले भी वह राष्ट्रीय स्तर पर रजत पदक जीत चुकी हैं। वहीं विश्व चैंपियनशिप के ट्रायल में भी उन्होंने स्वर्ण पदक हासिल किया था। एनएचपीसी चौक के पास राजीव नगर की रहने वाली मनीषा गिरी एक साधारण परिवार से हैं। उनके पिता एक निजी कंपनी में मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। आर्थिक कठिनाइयों के बावजूद मनीषा ने लगातार मेहनत और अनुशासन के बल पर विश्व मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्पोर्ट्स कोटे से आईटीबीपी में हुआ चयन

खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन के चलते मनीषा का चयन स्पोर्ट्स कोटे से भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) में हुआ है। उन्होंने बताया कि वह वर्तमान में पंचकूला में अपनी सेवाएं दे रही हैं। मनीषा इससे पहले भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई पदक जीत चुकी हैं। फरीदाबाद योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के महासचिव अंकुर और सचिव श्याम कुमार ने मनीषा गिरी को इस उपलब्धि पर बधाई दी। उन्होंने बताया कि फरीदाबाद लौटने पर मनीषा का स्वागत और सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें